







बामसेफ का क्या अर्थ है?
BAMCEF संगठन के नाम का संक्षिप्त रूप है| उसका अर्थ Backward And Minority Communities Employees Federation इस तरह से है अर्थात् B-Backward (S.C., S.T., OBC) A-and, M-Minority, C-Communities, E-Employees, F-Federation| बामसेफ के संक्षिप्त रूप का यह विस्तार है जिससे संगठन के संपूर्ण नाम का पता चलता है| जैसे All India Backward (SC.,ST., OBC) And Minorities Communities Employees Federation यहॉ बैकवर्ड शब्द एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. के लिए समान रूप से प्रयुक्त किया गया है और इसका अर्थ है एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. की सभी जातियॉ पिछड़ी (Backward) हैं| इसका अर्थ यह नहीं है कि एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. समान रूप से पिछड़ी जातियॉ हैं| यह जातियॉ समान रूप से पिछड़ी नहीं है| कुछ ज्यादा पिछड़ी हैं और कुछ कम पिछड़ी हैं, मगर है सभी पिछड़ी, इसीलिए इन जातियों को बैकवर्ड (पिछड़ी) ही कहा गया है| जहॉ तक अल्पसंख्यकों का सवाल है, हम एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. से धर्म परिवर्तित अल्पसंख्यकों को इस दायरे में मानते हैं, यह भी ऐतिहासिक तथ्य है कि, ऐतिहासिक काल में एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. से ही अल्पसंख्यकों का वर्ग बना है, जिसमें मुस्लिम, ईसाई, बोद्ध, सिख समुदाय आते हैं, इस तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी वर्ग और उनसे धर्म परिवर्तित अल्पसंख्यक को ही हम संगठित करना चाहते हैं……Read More
NEWS & MEDIA

The 42nd Joint National Convention of BAMCEF, Rashtriya Mulnivasi Sangh and the 15th National Convention of the Bharat Mukti Morcha
The 42nd Joint National Convention of BAMCEF, Rashtriya Mulnivasi Sangh and the 15th National Convention of the Bharat Mukti Morcha which will be held on : 26th to 30th December 2025 (Friday to Tuesday) at Place:- Baliyatra Lower Ground, Opposite the Deputy Commissioner of Police Office, Near Barabati Stadium, Cuttack, Odisha.

बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ 42वां संयुक्त तथा भारत मुक्ति मोर्चा का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन।
बामसेफ एवं राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ 42वां संयुक्त तथा भारत मुक्ति मोर्चा का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन। दिनांक- 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर, 2025 (शुक्रवार से मंगलवार) तक, स्थान- बालियात्रा लोअर ग्राउंड, पुलिस उपायुक्त कार्यालय के सामने, बाराबती स्टेडियम के पास, कटक, ओडिशा में होगा।

जननायक क्रांति सूर्य बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर गोंडवाना प्रांत स्तरीय विशाल जनसभा
#WamanMeshram राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा जननायक क्रांति सूर्य बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर गोंडवाना प्रांत स्तरीय विशाल जनसभा दिनाक- 09/11/2025, दिन- रविवार, समय- सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक स्थान- ग्राम- चौगान (रामनगर के पास) जि. मंडला (म.प्र.) Rashtriya Adivasi Ekta Parishad II Bharat Mukti Morcha II राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा

बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में मैं दो घोषणाएं कर रहा हूं.
झाबुआ में राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद और राष्ट्रीय आदिवासी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस जन्मदिन पर मैं दो घोषणाएं कर रहा हूं, कि हमारा 2025 भारत मुक्ति मोर्चा और बामसेफ का पांच दिन का राष्ट्रीय अधिवेशन कटक, उड़ीसा में होगा। उस जमीन का नाम जननायक बिरसा मुंडा नगर होगा। आज, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के जन्म के 150 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर हम पूरे 365 दिन भारत में बामसेफ और नेशनल लेवल पर सभी संगठनों के ज़रिए आदिवासी जागरूकता अभियान और जागरूकता सम्मेलन का प्रोग्राम चलाएंगे, जो आदिवासी भाइयों और जननायक बिरसा मुंडा के जन्म की 150वीं सालगिरह का प्रतीक है। हम सभी मूलनिवासी भाइयों, OBC, SC, ST और माइनॉरिटी के सहयोग से 365 दिन आदिवासी जागरूकता अभियान चलाएंगे।


